फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cable Fire, market stampede

केबल में लगी आग, बाजार में मची भगदड़

Mon, 10 Aug 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 10 Aug 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
 Cable Fire, market stampede
कस्बा सराय अगहत में रविवार की सायं मैन केबल में आग लग जाने से बाजार में भगदड़ मच गई, वहीं कस्बा की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई जो दूसरे दिन भी सुचारु नहीं हो सकी। इसके चलते सुबह लोग पीने के पानी को भी तरस गए।
विज्ञापन

एक तो वैसे ही उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेचैन हैं। सावन में मेघा नहीं बरस रहे। आसमान में रोज काली घटाएं तो छा रही हैं, लेकिन बिना बरसे ही निकल जा रही हैं। ऊपर से बिजली की कटौती लोगों का और बुरा हाल किए है। रात के समय होने वाली कटौती लोगों को सहन नहीं हो रही। वहीं मच्छर भी उन्हें सोने नहीं दे रहे। लोगों की आंखों में ही नींद कट रही है। बिजली को लेकर चार दिन पहले जलेसर में बवाल भी हो चुका है। स्थानीय लोगों में भी उबाल है। यदि यही स्थिति रही तो कभी भी सड़कों पर आकर आक्रोश फूट सकता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कस्बा सराय अगहत में रविवार की सायं साढ़े सात बजे के लगभग जा रही मैन केबल में लोड़ के चलते तेज स्पार्किंग के साथ तारों में आग लग गई और तार टूट गया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इससे कस्बा की बिजली ठप हो गई। लोगों का कहना है कि जो मैन केबल डाली गई है उसमें बीच में कोई सपोर्ट नहीं है। आए दिन लोड़ के चलते इसमें स्पार्किंग होती रहती है। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। केबल जलने के कारण पूरी रात कस्बा की आपूर्ति बाधित रही। सुबह भी लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए। गर्मी में ही लोगों की रात कटी। सुबह लोग पीने के पानी को भी तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed