फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   caa

जमियत उलेमा ए हिंद ने सीएए को वापस लेने की उठाई मांग

Thu, 26 Dec 2019 02:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
caa
कलक्ट्रेट पर सीएए को वापस लेने की मांग का एसडीएम को ज्ञापन देते जमियत उलेमा ए हिंद के लोग - फोटो : ETAH
एटा। जमियत उलेमा-ए-हिंद ने मंगलवार को एक ज्ञापन एएसडीएम को दिया। जिसमें उन्होंने सीएए को वापस लेने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर पूरा देश जनता का आक्रोश झेल रहा है। यह एक काला कानून है, इसे वापस लिया जाए। मंगलवार को जमियत एलेमा-ए-हिंद के बैनर तले कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन एएसडीएम एसपी वर्मा को दिया। ज्ञापन में कहा है कि हिंदुस्तान एक सेकुलर और गणतात्रिंक देश है, जिसका संविधान सेकुलरिज्म पर आधारित है। यह धार्मिक स्वतंत्रता के साथ नागरिकता का अधिकार देता है। वहीं सरकारें भी इसके लिए बाध्य है। नागरिक संशोधन संविधान की धाराओं के बिल्कुल विपरीत है। यह नागरिकता के अधिकार को वंचित करने वाला है।
विज्ञापन

आसाम में एनआरसी के लिए नागरिकता प्रमाण को लेकर बहुत सी कठनाईयां लोगों के सामने हैं। वहां आज भी 19 लाख लोग नागरिकता के अधिकार से वंचित हैं। केंद्र सरकार ने पूरे देश में एनआरसी को लागू करने की घोषणा कर रखी है। ज्ञापन में कहा कि यह बिल देश की अखंडता व अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा सिद्ध होगा। उन्होंने कहा जमियत-उलेमा-ए-हिंद जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नागरिक संशोधन एक्ट को वापस लेने की मांग करती है। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद राशिद, आबिद अली, ताहिर, फहीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed