फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   caa

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता, सेक्टर स्कीम लागू

Tue, 17 Dec 2019 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
caa
अलीगंज तिराहे पर एनआरसी के चलते तैनात पुलिस बल- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध जताने वालों पर कड़ी नजर रखकर कार्रवाई के आदेश डीजीपी की ओर से जारी किए हैं। इसके बाद जिले में सतर्कता बढ़ाई गई है। सेक्टर स्कीम लागू कर संवेदनशील इलाकों में कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को हिदायद दी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को दो जोन और सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेंटर की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। थाना मारहरा, निधौली कलां, जलेसर, अवागढ़ और अलीगंज को संवेदनशील मानकर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षकों को सामाजिक और धार्मिक लोगों के साथ वार्ताकर शांति और सौहार्द से रहने पर जोर दिने की बात अधिकारियों की ओर से कही गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को हिदायत दी गई ताकि किसी भी हरकत करने से पहले सोच लें कि उनकी निगरानी की जा रही है और दंडात्मक कार्रवाई से बच नहीं सकेंगे। एसएसपी सुनील कुमार सिंह की ओर से अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनाती स्थल पर निवास करने को कहा गया है, अगर कोई बिना बताए तैनाती स्थल को छोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल का जिले में कोई विरोध नहीं है। लोगों से फिर भी शांति और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया गया है। जिले में कुछ थाना क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में मानकर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। शहर को दो जोन और चार सेक्टर में बांटा गया है।
सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed