फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bus, roadways, deewali

दीपावली पर बसों की नहीं होगी कमी, इस तारीख तक अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी बस

Fri, 25 Oct 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
bus, roadways, deewali
जीटी रोड पर पर्व के चलते उमड़ी भीड़ से दिनभर रहे जाम के हालात- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। पांच दिवसीय दीपोत्सव के त्योहार पर लोगों को गंतव्य तक सहूलियत से पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। इनदिनों बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर दौड़े रही हैं।
विज्ञापन

तीन नवंबर तक दिल्ली जाने वाली अधिकांश बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। ताकि घर पहुंचने में यात्रियों को कोई भी परेशानी न हो। जिले में डिपो के पास 122 बसें हैं। इसमें से 90 बसों को दिल्ली मार्ग पर दौड़ाया जा रहा है। बची 32 बसों को अन्य मार्गों पर चलाया जा रहा है। जबकि 40 अनुबंधित बसें आगरा-कासगंज मार्ग पर दौड़ रहीं है।
विज्ञापन

बसों के रुट तय
त्योहार पर यात्री समय और बिना परेशानी के घर पहुंच सकें इसके लिए परिवाहन विभाग ने इंतजाम कर दिए हैं। उच्चाधिकारियों ने जिले के हिसाब से मार्गों का निर्धारण किया है। ताकि निर्धारित बसें लोगों को मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम स्थापित
लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। यात्री अपनी समस्या से कंट्रोल रूम के नंबर 8004912968 पर कॉल करके जानकारी दे सकता है। उसे तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। इसके संचालन की जिम्मेदारी लोकेश राजपूत को सौंपी गई है।
वर्जन
दिल्ली के लिए अधिक बसें भेजी जा रही है। वहां से जो बस लौटकर वापस आ रही हैं, चालक बदल उस बस को फिर दिल्ली भेजा जा रहा है।
मदनलाल, एआरएम, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed