फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bus disbalanced, 40 travelleres injured

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 40 यात्री घायल

Fri, 01 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 01 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग पर हजारा नहर के पास गुरुवार रात निजी बस
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस ने खाई में गिरते समय पांच पलटे खाए लेकिन बस सवार यात्री जिंदगी की जंग जीत गए। हालांकि हाथ पैर में चोट आई हैं। 40 यात्री घायल हुए इनमें से सात को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। 


रात करीब दो हजारा नहर से कुछ दूरी पहले ही अलीगढ़ से सवारी लेकर आ रही बस यूपी81एएफ/7077 सड़क पर लगे मील के पत्थर को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। तेज अवाज के साथ बस ने कई पलटे लिए। यात्रियों की चीखें निकल गईं। बस जाकर जब ठहरी तब तक यात्री लहू लुहान हो चुके थे। चीख पुकार के बीच जैसे तैसे यात्री बस से बाहर निकले। रात में उनकी मदद के लिए कोई नहीं था। यात्रियों ने एक दूसरी की मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला। मामले की सूचना पर नदरई पुलिस पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से देर रात तीन बजे तक चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार किया। गंभीर घायल रवेंद्र पुत्र राजवीर निवासी मोहनपुरा, सुधा पत्नी रमेश, कृष्णकुमार पुत्र दीनदयाल निवासी विजयपुर, विजय पुत्र रामसिंह निवासी रानामऊ, अशोक पुत्र सुरेश निवासी मिर्जापुर बंदायूं, ओमकार पुत्र सुकेंद्र निवासी बंदायू, रमेश निवासी चकपुरा बंदायू को अलीगढ़ रेफर किया।
बताया गया कि चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया था जिससे बस अनियंत्रित हो गई। यात्री महेंद्र, इसरार ने बताया कि दुर्घटना से पहले भी गाड़ी अनियंत्रित हुई थी। तब परिचालक ने भी चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा। बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।



चिकित्सालय में मची अफरा-तफरी
रात के समय एक साथघायलों के पहुंचने के कारण चिकित्सालय में अफरा-तफरी मच गई। संसाधनों का अभाव आड़ा आया। घायलों को बैंच, जमीन और जहां तहां लेटा कर इलाज किया।  



ये हुए घायल
कर्मवीर सिंह(54) निवासी गऊपुरा सोरों, अमरीश(22), टिंकू(17) निवासी बनगांव, राजीव (40) निवासी मुरादाबाद, जुगल किशोर(43) निवासी इस्लामनगर बंदायू, श्यामलाल (35) निवासी बरेली, सुनील कुमार (28) निवासी सोरों, इसरार (30) निवासी सहावर, संजू(35) निवासी जखेरा ढोलना, महेंद्रपाल (24) निवासी बरेली, शमशुद्दीन(40) निवासी गंजडुंडवारा, शहनवाज (45) निवासी नई दिल्ली, गुलशन(21) निवासी रानामऊ अमांपुर, रमेशलाल(42) निवासी चांदपुरा पटियाली, विमला(22) निवासी कासगंज, संजय(20) निवासी कासगंज, वीरेश(30) निवासी बकावली अमांपुर, संजू (19) निवासी मामों सोरों सहित अन्य यात्री भी चोटिल हो गए।  



पास में ही बह रही थी हजारा नहर
दुर्घटना स्थल पर कुछ ही दूरी पर ऊपरी-निचली हजारा गंगा नहर बह रहीं थीं। इसे यात्रियों की किस्मत ही कहेंगे कि यह हादसा नहर पर पहुंचने से पहले ही मोड़ पर हो गया और बस खाई में जा गिरी। यदि बस नहर की ओर यह हादसा होता बड़ी दुर्घटना को नहीं टाला जा सकता था। इससे पूर्व हजारा नहर के नजदीक काली नदी पर बस अनियंत्रित होकर गिर गई थी। इस हादसे में भी चालक को झप्पी आई थी और 44 लोगों की मौत हुई थी।



मोबाइल व चप्पल छोड़ भागे यात्री
नहर के समीप बस के खाई में गिरने के बाद जैसे ही बस रुकी लोग मोबाइल, चप्पल और अन्य सामान छोड़कर बस में निकलने की जुगत में लग गए। कई यात्री तो अपने मोबाइल छोड़कर ही बस से निकल कर बाहर आ गए। लोगों में बाद में बस से अपना सामान निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed