{"_id":"b4c6e1dbe62c8e0b017152e7900d4988","slug":"bumpy-roads-damaged-vechicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों से क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों से क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्वस्त सड़कें परिवहन विभाग को लाखों की चपत लगा रही हैं। स्थानीय डिपो की दर्जनभर बसों में प्रतिदिन क्रैंक, कमानी, गियर बॉक्स दम तोड़ रहे हैं। वहीं यात्रियों को भी कई गुना समय लग रहा है। साथ ही गहरे गड्ढों के चलते चैस, शीशे और बॉडी में भी नुकसान हो रहा है।
फर्रुखाबाद मार्ग पर अलीगंज से कायमगंज तक के रोड पर वाहनों में भारी डेमेज हो रहा है। तो वहीं बीस मिनट की यात्रा में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। ऐसा ही हाल अलीगढ़ रोड का है। एटा से अकराबाद तक का रास्ता परिवहन विभाग को प्रतिदिन एक लाख से अधिक की चपत लगा रहा है। 45 किलीमीटर की यात्रा में बसों को तीन से चार घंटे का समय लग रहा है।
ध्वस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के चलते लोग रास्ता बदलने को मजबूर हैं। निजी वाहनों से जाने वाले व अन्य सक्षम लोग आगरा होकर या कासगंज-अतरौली होकर अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनका माइलेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन
संचालित कुल बसें-143
संचालित कुल निगम की बसें-109
संचालित कुल अनुबंधित बसें-34
अलीगंज-कायमगंज और एटा-अकराबाद तक की ध्वस्त सड़कों से स्थानीय डिपो को प्रतिदिन एक लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। पंचर, टायर फटने जैसे नुकसान के अलावा क्रेंक, कमानी, गियर बॉक्स जैसे बड़े डैमेज हो रहे हैं।
- संजीव कुमार, एआरएम