{"_id":"6696ad723c4c40c9f00759fb","slug":"bullies-blocked-the-drain-resulting-in-waterlogging-etah-news-c-163-1-sagr1017-119854-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दबंगों ने नाली की बंद, हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दबंगों ने नाली की बंद, हुआ जलभराव
Tue, 16 Jul 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। मोहल्ला गली बल्देव सहाय में दबंगों ने नाली बंद कर दी है, इसकी वजह से जलभराव हो गया है और संक्रमण रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
नगर पालिका क्षेत्र स्थित मोहल्ला गली बल्देव सहाय निवासी सुभाष चंद्र जैन सहित तमाम लोगों ने प्रशासन व नगर पालिका से शिकायत की है। इसमें कहा कि गली की दोनों ओर नालियां बनी हैं, लेकिन एक दबंग ने नाली का पानी बंद कर दिया है। इसकी वजह से गली में जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों के घरों के सामने पानी भर गया है। एक ओर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दबंगों की वजह से पानी गली मेें भरा हुआ है। मोहल्ले के अमित जैन, मनोज जैन, अरूण कुमार, अजय कुमार आदि ने पालिका और प्रशासन से दबंग के खिलाफ कार्रवाई कर नाली खुलवाने और जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है। संवाद