{"_id":"6797c069181e3a82ce039f47","slug":"bullet-hits-farmers-hand-instead-of-wild-pig-etah-news-c-163-1-eta1001-128823-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जंगली सुअर की जगह किसान के हाथ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जंगली सुअर की जगह किसान के हाथ में लगी गोली
Mon, 27 Jan 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। थाना क्षेत्र कई गांव में किसान सुअरों के उत्पात से परेशान हैं। खेतों की रखवाली करने से कतराते हैं। रविवार की रात गांव नगला डांडा में रखवाली के दौरान सुअर पर चलाई गई गोली एक किसान के हाथ में लग गई।
रविवार रात कुछ किसान खेत की रखवाली कर रहे थे। उसी समय जंगली सुअरों का एक झुंड खेत की ओर आता दिखाई दिया तो किसी किसान ने गोली चला दी। मगर निशाना चूक गया और गोली सुअर के बजाय दूसरे खेत पर रखवाली कर रहे किसान सुनील के हाथ में जाकर लगी। गोली लगते ही सुनील लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के किसान दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और सुनील को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा आए।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां से गंभीर अवस्था में आगरा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी। उसमें जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।