फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Build a house in a year and get a reward of 10 to 30 thousand

Etah News: एक साल में मकान बनवाइए, 10 से 30 हजार का इनाम पाइए

Wed, 25 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Build a house in a year and get a reward of 10 to 30 thousand
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर गरीबों को मकान बनवाने के लिए सरकार पैसा दे ही रही है। अब एक साल के अंदर मकान पूरा बनवाने वालों को 10 से 30 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। दूसरे चरण की पीएम आवास योजना में यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में जिन लोगों के पास रहने के लिए मकान नहीं है और उनके नाम जमीन है या फिर जर्जर पुराने मकान, झोपड़-पट्टी है। उनको पक्का मकान बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहले चरण में काफी संख्या में लोगों को ये धनराशि देकर उनके मकान बनवाए गए लेकिन अक्सर एक लेटलतीफी की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन

लाभार्थी रुपये प्राप्त करने के बाद मकान बनवाने में देरी करता है। इसके चलते विभाग भी परेशान रहता है। दूसरे चरण की योजना में इसमें तेजी लाने के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। एक साल के अंदर मकान बनवाने पर लाभार्थियों को 10 से 30 हजार रुपये दिया जाएगा, जो ढाई लाख रुपये से अलग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको कितना इनाम
एक साल में मकान पूरा कराने वाले सामान्य लाभार्थियों को 10000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, महिला वर्ग की लाभार्थियों को 20000 और वरिष्ठ नागरिकों को 30000 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना-2 में नई व्यवस्था जोड़ी गई है। इसके तहत प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। इससे मकान निर्माण कार्य में तेजी आएगी। - सुभाषवीर सिंह राजपूत, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed