{"_id":"670e53c5c1b73fd19703f233","slug":"buffalo-kills-woman-while-feeding-dies-etah-news-c-163-1-eta1001-124440-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चारा डाल रही महिला को भैंस ने मारा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चारा डाल रही महिला को भैंस ने मारा, मौत
Tue, 15 Oct 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा के गांव बहगों में चारा डाल रही महिला को भैंस ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन लेकर मेडिकल काॅलेज आए। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए।
गांव बहगों निवासी देव कुमार ने बताया कि चाची राजवती (70) घर में पशुओं को चारा डाल रही थी। इस समय एक भैंस ने उनके पेट में सींग मार दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हम लोग लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उपचार शुरू किया गया। कुछ देर तक चले इलाज के बाद राजवती ने दम तोड़ दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ गांव ले गए। थाना प्रभारी शंभू नाथ ने बताया कि किस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में नहीं है। कोई सूचना मिलती है तो जानकारी कराई जाएगी। संवाद