{"_id":"51fd66c1a587bcb0f5304c2f62a1dfd7","slug":"buffalo-disturbed-the-animal-thief-threw-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस खोलते टोका तो पशु चोर ने झोंक दिया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस खोलते टोका तो पशु चोर ने झोंक दिया फायर
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा में भैंस खोलते समय रघुवीर सिंह के टोकने पर एक पशु चोर ने फायर झोंक दिया। गोली एक कुत्ते के लगी। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। भागकर एक चोर को दबोच लिया, जबकि तीन भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
थाना जैथरा के गांव हरिसिंहपुर निवासी रघुवीर सिंह गांव में बने मुर्गी फार्म पर सो रहे थे। फार्म पर ही रघुवीर और उसके चाचा की भैंस बंधी हुई थी। रविवार रात करीब एक बजे चार चोर दोनों भैंस को खोलकर ले जाने लगे। तभी कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर रघुवीर जाग गए और हल्ला मचा दिया। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी जाग गए। अपने को घिरता देखकर एक चोर ने रघुवीर पर फायर कर दिया। गोली कुत्ते के लगी और वह मर गया। रघुवीर बाल-बाल बच गया।
लोगों को आता देख चोर भागने लगे, तभी ग्रामीणों ने एक चोर को भागकर पकड़ लिया। उसके तीन साथी फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई की। उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम शब्बीर निवासी नदरई कासगंज बताया है। इस मामले में रघुवीर ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।