फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   buddh ke upadeshon par chalane ka sankalp

बौद्ध के उपदेशों पर चलने का संकल्प

Wed, 03 Aug 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 03 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
buddh ke upadeshon par chalane ka sankalp
धम्म चेतना यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धम्म चेतना यात्रा का बुधवार को जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले में प्रवेश करते ही यात्रा का सबसे पहले इसौली और उसके बाद अवागढ़ में स्वागत हुआ। 
विज्ञापन

इसौली चौराहे पर भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के साथ डा. धम्म वीरियो महास्थिाविर ने कहा धम्म यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को जनता तक पहुंचाना है। वर्तमान में विश्व को अहिंसा और शांति के साथ चलना होगा। इसके बाद यात्रा इसौली चौराहे से अवागढ़ होते हुए जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र मैरिज होम पहुंची। यात्रा के संयोजक और पूर्व सांसद डा. धम्म वीरियो महास्थाविर ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा व समरसता बढ़ाना है। साथ ही कुरीतियों को दूर करके सामाजिक परिवर्तन लाना है। एटा से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवागढ़ में भी धम्म यात्रा का स्वागत किया। शाम को धम्म चेतना यात्रा मिरहची और अतरंजी खेड़ा पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, भानुप्रताप सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, सुधाकर वर्मा, संदीप जैन, प्रेमपाल, पंकज गुप्ता, प्रजापालन वर्मा, कुबेर सिंह अगरिया, रविकांत शर्मा, महेशपाल सिंह, कुशल पाल, कौशलेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, रामसनेही नागर, सौरभ गुप्ता समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन

-----------
यात्रा से दूर दिखा दलित समाज 
धम्म चेतना यात्रा का उद्देश्य दलित समाज को भाजपा से जोड़ना है, लेकिन यात्रा के स्वागत से दलित समाज के लोग नदारद दिखाई दिए। भाजपा नेता ही एकत्र होकर यात्रा में भीड़ बढ़ाते दिखे। भाजपा नेता धम्म चेतना यात्रा में शुरू में बड़ी संख्या बौद्ध भिक्षुओं के आने के दावे कर रहे थे, मगर यात्रा में करीब 30 बौद्ध भिक्षु ही पहुंचे। यात्रा में दो बसें और करीब दर्जन भर वाहन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed