फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BSP electoral rhythm Tonki

बसपा ने ठोंकी चुनावी ताल

Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
BSP electoral rhythm Tonki
बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायवती का जन्मदिन शुक्रवार को ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। बसपा के पदाधिकारियों ने इस दौरान केक काटा और आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की जीत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर गजराज विमल ने कहा कि उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश बन गया है। बसपा की सरकार में अपराधी भयभीत थे, सपा की सरकार में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। जनता सपा सरकार से अकुला गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और उन्हें सपा और बसपा  सरकार के अंतर के बारे में समझाएं। विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर और संचालन अनिल सागर ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नूर मोहम्मद, धर्मेंद्र सोनी, विनीत भारद्वाज, असरार अहमद, रवींद्र बघेल, अवधेश राव, विजय भारती, रणजीत यादव, मनोज सागर, ओमप्रकाश दलित समेत अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed