फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BSA accused of taking two types of actions in the same case

Etah News: बीएसए पर एक ही मामले में दो तरह की कार्रवाई करने का आरोप

Mon, 09 Sep 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 09 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
BSA accused of taking two types of actions in the same case
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से डीएम से संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सोमवार को दिया। जिसमें उन्होंने अधिकारियों द्वारा अनियमितताएं व मनमानी करने का आरोप लगाया। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी को प्रभार से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। कहा कि खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार को उगाही के आरोप में सकीट विकासखंड से हटाया गया। ऐसे अधिकारी को नगर क्षेत्र के प्रभार से भी मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अरबगढ़ में तैनात शिक्षक दिगेंद्र प्रताप 24 अगस्त को पुलिस परीक्षा करा रहे थे। उनके विद्यालय में एक घटना घटित हुई। मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने जांच कराने की मांग की। वहीं निरीक्षण के दौरान बीएसए पर शिक्षकों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय विजौरी में निरीक्षण के दौरान 4 जुलाई को शिक्षिका अनुपस्थित मिली थी। बीएसए ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसके बाद शिक्षिका को परेशान व प्रताड़ित करने के लिए उसी कार्रवाई पर बीएसए ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। वहीं खंड शिक्षाधिकारी जलेसर का स्थानांतरण जून माह में हो गया था।

इसके बाद भी खंड शिक्षाधिकारी को अब तक रिलीव नहीं किया गया है। उन्होंने बीएसए पर नियमों से विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है। वहीं भ्रष्टाचार में संलिप्तता प्रतीत होने की बात कही है। नेम सिंह वर्मा, ललित जादौन, संजय चौहान, सत्येंद्र चौहान, राजेश कुमार सिंह, विनोद कश्यप आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed