{"_id":"684bdf63fba91b8f2507a7b0","slug":"brutality-in-a-moving-car-forced-to-sit-in-car-then-misdeed-one-by-one-victim-kept-screaming-monsters-had-no-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में दरिंदगी: जबरन गाड़ी में बिठाया, फिर बारी-बारी से लूटी आबरू; वो चीखती रही...नहीं आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में दरिंदगी: जबरन गाड़ी में बिठाया, फिर बारी-बारी से लूटी आबरू; वो चीखती रही...नहीं आया रहम
Fri, 13 Jun 2025 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बताया कि कार में जबरन खींचकर आरोपियों ने बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
विस्तार
एटा कोतवाली नगर में एक महिला ने जितेंद्र निवासी झावर थाना ढोलना जिला कासगंज सहित चार लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में डाल लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित महिला ने बताया कि वह 15 फरवरी को किसी काम से एटा आई थी। अपने घर जाने के लिए रेलवे पुल तिराहा कासगंज रोड पर खड़ी थी। तभी यहां गांव झाबर निवासी जितेंद्र, मोहित, पुष्पेंद्र और भंवरपाल मिल गए। इन लोगों ने जबरन गाड़ी में डाल लिया और खिड़की व शीशे बंद कर लिए विरोध करने पर गालियां देते हुए मुंह बंद कर दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धक्का देकर गाड़ी से फेंक दिया और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वो जब रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली नगर में पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब थकहारकर न्यायालय की शरण ली है और अदालत के आदेश पर केस दर्ज कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।