फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law who was living with me for 28 years took away cash and jewellery worth lakhs

Etah News: 28 साल से साथ रह रहा बहनोई ले गया नकदी व लाखों के जेवर

Tue, 12 Aug 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law who was living with me for 28 years took away cash and jewellery worth lakhs
पीड़ित राजीव बंसल से पूछताछ करते कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार। संवाद
एटा। गल्ला व्यापारी साले ने बहनोई पर 70 लाख रुपये के गहने व 2.50 लाख रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया कि 28 साल से बहनोई साथ रह रहे थे। सोमवार की रात अलमारी से गहने व नकदी निकालने के बाद भाग गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सराय मिश्र निवासी गल्ला व्यापारी राजीव बंसल ने मंगलवार को कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि बहनोई संजीव अग्रवाल निवासी विजय नगर 28 वर्ष से हमारे साथ ही रह रहे हैं। लगभग ढाई माह पूर्व बहन की मौत हो गई जिसके बाद बहनोई घर पर ही रहते थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उठकर देखा तो घर के दरवाजे बंद थे। एक कमरे में लगे एसी को हटाकर रास्ता बनाया गया था। बहनोई संजीव मौजूद नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं चला तो दूसरे कमरे में जाकर देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। घर पर लगे सीसटीवी कैमरा को देखा तो पूरी घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव बंसल का आरोप है कि बहनोई घर से लगभग 70 लाख रुपये के आभूषण और 2.50 लाख रुपये निकाल ले गए हैं। उनका मोबाइल फोन घर पर छूट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल में जुट गई है।
नकदी व जेवरात कहां रखे जाते हैं बहनोई को थी जानकारी
राजीव ने बताया कि बहनोई 28 वर्ष से हमारे साथ ही रह रहा था, इसलिए उसको घर के बारे में सारी जानकारी थी। जेवरात व नकदी कहां रखते हैं और कब रखते व निकालते हैं उसको सब पता था। मंगलवार की सुबह जब घटना के बारे में जानकारी हुई तो घर के सारे लोग एकत्रित हो गए। मगर संजीव अग्रवाल घर में नहीं दिखे। उनके कमरे में जाकर देखा तो नहीं थे और विंडो एसी खुला पड़ा था। इसी रास्ते से होकर वह नकदी व जेवरात ले गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कैमरे से की जा रही आरोपी के निकलते वाले रास्ते की पहचान
पुलिस घर के अंदर से अलावा बाहर गली-मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है जिससे कि पता चल सके आरोपी बहनोई किस रास्ते से होकर भागा है। राजीव बंसल ने जब बहनोई के घर जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि इनके परिवार के अन्य लोग भी कहीं चले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बहनोई रात 12.39 बजे घर से निकलता दिखा है।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। -अमित कुमार राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed