फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Broken wire of LT line, power supply stalled for five hours

Etah News: एलटी लाइन का टूटा तार, पांच घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

Sat, 10 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Broken wire of LT line, power supply stalled for five hours
एटा। भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग इससे परेशान हैं। वहीं बिजली भी लोगों को परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार तड़के रेलवे रोड पर एलटी लाइन का एक तार टूट गया। इससे करीब पांच घंटे आपूर्ति ठप रही। लोगों की नींद टूट गई और वह गर्मी से बेहाल रहे।इन दिनों आलम यह है कि कूलर, पंखा के सामने से हटते ही लोग पसीने से तर-बतर हो जाते हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली भी लोगों को सता रही है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कही बंच केबिल जल रही हैं। इससे आपूर्ति ठप हो जाती है। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे रेलवे रोड पर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे एक फेस की आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी के कारण लोगों की नींद खुल गई। ऐसे में लोग सुबह तक जागते रहे। सुबह करीब सात बजे आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन आधा घंटा चलने के बाद फिर ठप हो गई। इसके बाद सवा आठ बजे बिजली की सप्लाई विधिवत शुरू हो पाई।
विज्ञापन



रेलवे रोड पर एलटी लाइन का तार टूट गया था। इससे एक फेस की आपूर्ति ठप हुई थी। सुबह की इसको दुरुस्त कराया गया। उपभोक्ताओं को आपूर्ति विधिवत मिले। इसके निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

जीसीएल भटनागर, अधिशाषी अभियंता शहरी विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed