फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   brij korporeshan kee sustee se latakee kaee pariyojana

ब्रिज कॉर्पोरेशन की सुस्ती से लटकी कई परियोजना

Wed, 29 Mar 2017 11:36 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 29 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
brij korporeshan kee sustee se latakee kaee pariyojana
अधूरा पड़ा गंगा का पुल - फोटो : amar ujala
जिले में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रगति ब्रिज कॉर्पोरेशन की सुस्ती से लटका हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर कैनाल रूट बाईपास की परियोजना पर पड़ रहा है। बिना पुलों का कार्य हुए परियोजना पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन

कैनाल रूट बाईपास पर चार पुल बनाए जाने हैं। एक पुल काली नदी पर झाल के पुल के समानांतर बनाया जाएगा। यह पुल 346 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा है, जिसके लिए 2931.62 लाख रुपये स्वीकृत है। दूसरा 446.61 लाख रुपये की लागत से 64 मीटर लंबा पुल काली नदी के एसकेप पर बनना है। दो अन्य पुल 71-71 मीटर लंबाई के पीएलजीसी और एलजीसी पटरी भगवंतपुर पर बनने हैं। इनकी लागत 910  लाख रुपये है।इन चारों पुलों पर कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे कैनाल रूट बाईपास की परियोजना अधर में पड़ी है। जबकि यह परियोजना अखिलेश सरकार ने नगर के लोगों की समस्या को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराई थी। पुलों का बजट भी स्वीकृत हुआ, लेकिन विभाग ने पुलों के निर्माण को लेकर तत्परता नहीं दिखाई। जबकि बाईपास पर अर्थवर्क के अलावा गिट्टी बिछाए जाने का काम भी चल रहा है। बाईपास का निर्माण न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं काली नदी फोर लेन योजना में काली नदी पुल के समानांतर 649.75 लाख रुपये की लागत से 144 मीटर लंबा टू लेन का एक और पुल बनना है। पर, अब तक इसका कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसी तरह बरबारा गंगा पुल का कार्य भी धीमा है। इसे दिसबंर तक पूरा होना है। पर, सुस्त रफ्तार के कारण समय से पुल बनकर तैयार होगा, इसकी उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिज कॉर्पोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह का कहना है कि बरबार गंगा पुल पर काम तेजी से चल रहा है। 11 क्रेन लगाई गईं हैं। 53 कुओं पर काम चल रहा है। 12 स्लैब डाले जा चुके हैं। दावा किया कि दिसबंर तक पुल बनकर तैयार जाएगा। अन्य परियोजनाओं की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed