{"_id":"687a8458cd0c46d8db0a24fe","slug":"breaking-the-lock-of-upper-primary-school-and-stealing-the-goods-etah-news-c-163-1-eta1001-136469-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी
Fri, 18 Jul 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर सामान ले गए। घटना थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला भवूती की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला भवूती की प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 16 जुलाई की रात में अज्ञात व्यक्ति प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर रसोई से काफी सामान चोरी कर ले गए। एक गैस का भरा हुआ सिलेंडर, एक बड़ा प्रेशर कुकर, एक बड़ा भगोना और लगभग 50 किलोग्राम चावल चोरी किए गए हैं।
17 जुलाई को जब सुबह विद्यालय में आकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की गहनता से जांच करते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।