फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Boy injured after falling into a pit dug for a pipeline dies.

Etah News: पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से घायल हुए बालक की मौत

Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Boy injured after falling into a pit dug for a pipeline dies.
अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरकर घायल हुए 10 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना अवागढ़ में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खेड़ा निवासी कमला ने थाना अवागढ़ में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सूरज (10) छह जुलाई को खेतों के पास खेल रहा था। पास में ही एनसीसी लिमिटेड कंपनी की ओर से पानी सप्लाई पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि कार्यस्थल पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही सुरक्षा के अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा भी खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सूरज को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 8 जुलाई की रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed