{"_id":"64a306364bec350f2502b398","slug":"both-missing-teenagers-returned-from-rijor-area-etah-news-c-163-1-sagr1017-1767-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रिजोर क्षेत्र से लापता दोनों किशोर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रिजोर क्षेत्र से लापता दोनों किशोर लौटे
Mon, 03 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला कन्हौली से 29 जून को मनोज का पुत्र दिव्यांश (14) और राजेंद्र का पुत्र अश्वनी (15) लापता हो गए थे। सोमवार को दोनों लौटकर घर आ गए। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मां की डांट से क्षुब्ध होने पर दिव्यांश घर से निकला था।
इसके साथ ही अश्वनी भी चला गया। दोनों पहले दिल्ली गए, वहां रुपये खत्म होने पर सोमवार को लौट आए। कस्बा के आसपास दोनों किशोरों को देखा गया तो पुलिस लेकर आई। क्योंकि परिजन के डर की वजह से घर नहीं जा रहे थे। बाद में परिजन को बुलाया और समझाकर किशोरों को उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद