फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bomb-bomb heard are naive Jaykare

बम-बम भोले के सुनाई दे रहे जयकारे

Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bomb-bomb heard are naive Jaykare
कासगंज के गंगाघाट से कांवर ले जाते भक्त। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
शिवभक्त कांवड़ियों का रेला उमड़ने लगा है। मार्गों पर इनकी बड़ी-बड़ी टोलियां दिखाई दे रही हैं। मार्ग बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं। तीर्थनगरी से लहरा पहुंचकर भोले के जयकारे के साथ कांवड़ उठाकर शिवभक्त निकल रहे हैं।
मंगलवार से राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए कांवड़ियों के जत्थे के जत्थे दिखाई दे रहे हैं। सोरों से शुरू होकर कासगंज के बाजारों में बड़ी संख्या में ऐसी टोलियां दिखाई दे रही हैं। 24 फरवरी को महाशिवरात्रि है।
विज्ञापन

राजस्थान हिंडौन की महिला कांवड़िया लाजवती, कमला, रेेवती का कहना है कि वे अपनी मनोकामना लेकर आई हैं। कांवड़ भरने के बाद इसको अपने क्षेत्र के मंदिर में चढ़ाएंगी। भरतपुर डीग के कांवड़िए दिलीप, तेज चंद्र शर्मा, हरिबल्लभ का कहना है कि वो भी अपनी मनोकामना लेकर आए हैं। हाथों में गंगाजली लेकर कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। मथुरा के पुष्कर ने बताया कि वह अपने साथी पप्पू के साथ आए हैं। हाथों में गंगाजली लेकर ही वे दोनों अपना मार्ग पूरा करेंगे।   शिवालयों में पूजन कर अपनी कावड़िये यात्रा की सफलता की कामना भोले से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से मार्गों पर लगेंगे सेवा शिविर
कासगंज। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य अर्जित करने के लिए अब सेवा शिविर भी सक्रिय हो चुके हैं। समाजसेवियों ने जगह जगह शिविर लगाने के लिए अपनी व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दी हैं। बुधवार से मार्गों पर जगह जगह शिविर नजर आएंगे। जिसमें कांवड़ियों को खाने पीने की चीजें दी जाएंगी। मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर ऐसे शिविर लगते हैं। अग्रसेन सेवा समिति के संरक्षक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर लगाने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

विधानसभा चुनाव से कांवड़ियों की दिक्कत
कासगंज। विधानसभा चुनावों ने शिवभक्त कावडिय़ों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। पर्याप्त पुलिस बल न होने से मार्गों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पा रहे। कम संख्या में पुलिस फोर्स होने से कावडिय़ों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए इस समय किसी चुनौती से कम नहीं है। तीर्थ नगरी से जिले की सीमा में सर्कुलर रोड पर वाहनों का भी काफी दबाव रहता है। अब जबकि चुनाव का दौर चल रहा है तो पुलिस भी कम है। ऐसे में दिक्कत ज्यादा रहेगी।


कांवड़ियों को नहीं होने दी जाएगी दिक्कत: एसपी
कासगंज। एसपी सुनील कुमार का कहना है कि कांवड़ियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जहां संभव है वहां रूट डायवर्जन किया गया है। कांवड़ियों के मार्ग में जिन रास्तों पर अतिक्रमण है उन कारोबारियों से सामान बाहर न लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों को जगह जगह मार्गों पर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed