फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of drowned youth found in canal

Etah News: नहर में डूबे युवक का शव मिला

Wed, 28 Jun 2023 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Body of drowned youth found in canal

विज्ञापन
मारहरा। मंगलवार को दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक नहाते समय डूब गया था। बुधवार को युवक का शव पीएसी के गोताखोरों ने बाहर निकाला।
आगरा जनपद के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला टीला प्रताप उर्फ भोलू थाना मिरहची क्षेत्र में भात लेकर आया था। प्रताप अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को मारहरा-मिरहची मार्ग स्थित नहर में नहाने गया। नहर में नहाते समय पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। घटना के बाद इसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मारहरा व मिरहची पुलिस मौके पर पहुंच गई। उच्चाधिकारियों से बात करके पीएसी के गोताखोर बुलवाए। मंगलवार से ही पुलिस और पीएसी के गोताखाेरों ने स्टीमर से प्रताप को ढूंढना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह 11:30 बजे करीब दो किमी आगे शव बरामद किया गया। नहर से शव निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed