Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bodies of two women found hanging, accused of murder

Etah News: फंदे से लटके मिले दो महिलाओं के शव, हत्या का आरोप

Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two women found hanging, accused of murder
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं का शव फंदे से लटकते मिले हैं। दोनों ही महिलाओं के मायके वालों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के गांव गनेशपुर निवासी हिमांशु ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन नीतू (29) का विवाह 2017 में गढ़िया कोंची निवासी दीपक यादव के साथ किया था। कुछ दिनों बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए नीतू को परेशान करने लगे। आए दिन उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों पक्षों के मध्य विवाद भी हुआ। परिजन व अन्य लोगों के सहयोग से सुलह-समझौता केंद्र पर पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया गया। इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह ससुरालीजन नीतू को मारने के बाद फंदे से लटका कर फरार हो गए। बताया कि दीपक का एक महिला के साथ संबंध था, जिसके चलते वह नीतू को आए दिन पीटता रहता था। हम लोग पहुंचे और देखा तो पता चला कि नीतू के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और बहन के पैर जमीन से छू रहे थे। इससे लग रहा है कि नीतू को मारकर लटकाया गया है।
विज्ञापन

हिमांशु ने आरोप लगाया है कि बहन नीतू को मारने के बाद ससुरालीजन उसका सारा गहना और मोबाइल फोन तक लेकर फरार हो गए हैं। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मौत का सही कारण इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना जसरथपुर के गांव अहरई की है। विनोद कुमार निवासी मेंमड़ा थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज ने बताया कि बहन कुंती का विवाह अहरई निवासी अर्जुन सिंह के साथ किया था। कुछ दिनों बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए कुंती को परेशान करने लगे। मांग पूरी न करने पर आए दिन गालियां देते हुए पीटा जाता था। विवाद के चलते 2 वर्ष तक वह अपने मायके में रही और दो माह पहले ही ससुराल आई थी। आरोप है कि ससुरालीजन ने कुंती देवी को मारकर फंदे पर लटका दिया। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए सबूतों की जांच-पड़ताल की गई है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed