फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   board examinations will start from today

आज से शुरू होगा बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ

Wed, 18 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 18 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
board examinations will start from today
बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ गुरुवार से शुरू होगा। बुधवार को सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान देखने को परीक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन



परीक्षाओं की दस्तक के साथ ही माहौल बदलने लगा है। प्रधानाचार्य-शिक्षक जहां परीक्षा व्यवस्थाओं में व्यस्त हैं। परीक्षार्थी तैयारी में जुटे हैं। गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं का असर बुधवार को ही दिखाई दिया। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अन्य संस्थाओं में प्रवेश पत्र आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन




बाहरी जिलों से आई परीक्षार्थियों की भीड़
विभागीय दावों के बाद भी बाहरी परीक्षार्थियों पर अंकुश नहीं लग सका है। बुधवार को बाहरी जिलों के हजारों परीक्षार्थी शहर में दिखाई दिए। दोपहर के समय रोडवेज बस स्टैंड व सड़कों पर इन परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई दी। इनमें बरेली, बुलंदशहर से लेकर उत्तराखंड तक के युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सक्रिय हुए नकल माफिया
परीक्षाओं की दस्तक के साथ ही नकल माफिया सक्रिय हो गए हैं। वे परीक्षा केंद्र संचालकों से संपर्क साध रहे हैं। इतना ही नहीं वांछित सुविधा के लिए डील भी की जा रही है। इसके लिए परीक्षार्थियों को रेट भी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों से पांच से आठ हजार रुपये एवं हाईस्कूल परीक्षार्थियों से तीन से पांच हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं।



आदेशों को धता, नहीं कराई आमद
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाएं गंभीर नहीं हैं। स्ववित्तपोषित संस्थाएं ही नहीं सरकारी स्कूलों के लोग भी विभागीय आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सख्त आदेश के बाद भी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाओं ने परीक्षा के पूर्व दिवस तक संबंधित संस्थाओं को रिपोर्ट नहीं किया। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक चिंतित दिखाई दिए। कुछ ने तो इसकी मौखिक शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को भी की है।



विभाग से दर्जनभर शिक्षकों की मांग की गई है। बुधवार तक मात्र एक शिक्षक ने ही आमद कराई है। ऐसे में गुरुवार की परीक्षा में अव्यवस्था हो सकती है। दूरभाष पर इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।
- पंकज सोलंकी, सह परीक्षा प्रभारी, आरएलसीएस इंटर कालेज, एटा



पर्याप्त सुरक्षा मांगी
सुरक्षा को लेकर गंभीर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील संस्था प्रमुखों ने पुलिस बल की मांग की है। कोतवाली नगर क्षेत्र की पटियाली गेट पुलिस ने क्षेत्र के केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही परीक्षार्थी संख्या के साथ परीक्षा कार्यक्रम की सूचना भी प्राप्त की। ताकि परीक्षा के अनुसार सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा सकें।




परीक्षा कार्यक्रम
सुबह की पाली
7.30 से 10.45 बजे तक
15 मिनट पेपर रीडिंग के लिए शामिल
शाम की पाली
दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक
15 मिनट पेपर रीडिंग के लिए शामिल



कई केंद्रों में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं
बोर्ड परीक्षाओं के लिए जलेसर तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों में तो फर्नीचर की व्यवस्था ही नहीं दिखी। स्कूल प्रबंधक फर्नीचर की व्यवस्था करने में जुटे दिखाई दिए। परीक्षार्थी भी अपना सीट नंबर देखने पहुंचे। सिटिंग प्लान आदि का काम दिनभर चला। दूसरी ओर, नकल माफिया भी सक्रिय दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed