फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Blocking traffic on highway protesting against Shivpal

हाईवे पर जाम लगाकर शिवपाल के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Blocking traffic on highway protesting against Shivpal
हाईवे पर जाम लगाकर शिवपाल के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : Amar Ujala
सपा नेता शराफत हुसैन ने सीओ के सामने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन सीओ ने माचिस छीनकर उन्हें हिरासत में ले लिया। यही नहीं आक्रोशित कार्यकर्ता अखिलेश के समर्थन में और प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में मुख्यमंत्री के बैनर लेकर ट्रक के आगे लेट गए। सवा घंटे जाम, नारेबाजी, प्रदर्शन आत्महत्या के प्रयास के बाद जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाहर बजे सपा नेता शराफत हुसैन के समर्थकों ने लामबंद होकर हाईवे-91 पर सीओ दफ्तर के सामने नारेबाजी करते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अखिलेश के समर्थन में हाईवे पर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर दो से तीन किमी लंबा जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसर मूक दर्शक बने देखते रहे। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची सीओ निमेश कटियार को देखते ही सपा नेता शराफत हुसैन ने खुद पर केरोसिन छिड़ कर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन सीओ और पुलिस बल ने उनके हाथ से माचिस छीन कर हिरासत मेें लेने के बाद रिहा कर दिया। जाम के दौरान वाहनों के बीच एंबुलेंस फंसने से राहगीरों और वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सवा बजे अखिलेश समर्थक हाईवे से हटे तो पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


खांटी समाजवादियों ने साधी चुप्पी
समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ में हो रही उठापटक पर नजर गड़ाए हैं, लेकिन चुप्पी साधे बैठे हैं। कुछ कार्यकर्ता दबी जुबान से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश यादव के लिए भाई को आंख बंद कर समर्थन देने का आरोप लगाते दिखाई दिए। हालांकि खांटी समाजवादी समर्थक खुल कर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुराने समाजवादियों का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी से गंदगी साफ कर छवि साफ सुथरी बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक के टिकट पर संशय बरकरार
सदर विधायक आशीष यादव उर्फ आशू के विधानसभा चुनाव को लेकर संशय बरकरार है। चर्चा है कि यदि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के अड़ने पर ही विधायक का टिकट सुरक्षित रहेगा। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि जवाहर तापीय परियोजना के शिलान्यास पर मुख्यमंत्री का सदर विधायक पर कटाक्ष करना टिकट कटने का इशारा था, लेकिन सदर विधायक ने कटाक्ष को समझने में देरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed