फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Black marketing of urea at private shops, officers became spectators

Etah News: निजी दुकानों पर यूरिया की कालाबाजारी, अफसर बने दर्शक

Sun, 18 Dec 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of urea at private shops, officers became spectators
एटा। यूरिया की मांग बढ़ने के साथ ही इसकी किल्लत होने लगी है। सहकारी समितियां पर मारामारी चल रही है। उधर, निजी दुकानों पर स्टॉक उपलब्ध है लेकिन वहां जमकर कालाबाजारी की जा रही है। सबकुछ जानकर भी अफसर दर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में किसानों को अब अपने खेतों में यूरिया लगानी की आवश्यकता पड़ रही है। यूरिया लेने के लिए किसान निजी दुकानों की ओर रूख करता है तो उसे ओवर रेटिंग का सामना करना पड़ता है। ओवररेटिंग से बचने के लिए किसान सहकारी समिति पर पहुंचता है। जहां पहले से ही लंबी कतारें लग रही हैं। दिन भर भूखे-प्यासे कतार में लगने के बाद किसानों को यूरिया की पांच बोरी मिल पाती हैं। जबकि जिले में निजी दुकानों पर करीब 13 हजार मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक है। उसके बाद भी किसानों को आसानी से यूरिया नहीं मिल पा रही है। वहीं जिले में करीब 650 लाइसेंस धारक है जिनके पास यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन

350 रुपये तक में बेच रहे यूरिया
निजी दुकानदारों द्वारा यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। एक यूरिया की कीमत 266 रुपये तय है। लेकिन निजी दुकानदारों द्वारा एक यूरिया की बोरी 350 रुपये तक में बेची जा रही है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। वहीं 240 रुपये का नैनो यूरिया जबरन थमाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डीएपी की तरह यूरिया लेने में भी मारामारी हो रही है। निजी दुकानों पर यूरिया ओवर रेटिंग पर दी जा रही है। - विनोद कुमार, शिवसिंहपुर
यूरिया को लेकर कालाबाजारी की जा रही है। एक बोरी 350 रुपये तक की दी जा रही है। अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। - राहुल कुमार, नगला तुलसी
जिले में यूरिया का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। अगर कोई दुकानदार ओवर रेटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
जिले में कुल लाइसेंस- 1200
संचालित कुल दुकानें- 600
जिले में यूरिया का कुल स्टॉक- 13 हजार मीट्रिक टन
सहकारी समिति पर कुल स्टॉक- 3 हजार मीट्रिक टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed