फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP workers celebrated victory in Bengal, Puducherry and Assam

Etah News: बंगाल, पुडुचेरी और असम में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated victory in Bengal, Puducherry and Assam
भाजपा की जीत पर मिठाई ​खिलाती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व प्रतिनि​धि पंकज गुप्ता। स्रोत स्वयं
एटा। पश्चिम बंगाल के साथ ही असम, पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनाई। पश्चिम बंगाल की जीत पर भाजपाई खुशी से झूम उठे, जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एकत्रित होकर जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल और भाजपा कार्यालय पर दीप जलाकर उत्सव मनाया गया। जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने बाजार में मिठाई बांटी, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामान्य वर्ग के लोगों में भी पश्चिम बंगाल की जीत पर विशेष उत्साह देखने को मिला। परिणाम आने के बाद कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की थाप पर नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने तीन राज्यों की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता का भाजपा की विकासवादी नीतियों पर अटूट विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा चुनाव के परिणाम से साबित होता है कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। जश्न मनाने वालों में संतोष चौहान, विनीत भारद्धाज, अविनाश शर्मा, सुशील गुप्ता, नीलम चौहान, अर्चना सक्सेना, मंजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। जलेसर/राजा का रामपुर/। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। जोश से लबरेज कार्यकर्ता चुनाव परिणाम आते ही झूम उठे, कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर मिठाई बांटी। पश्चिम बंगाल जीतने पर खुशी से सराबोर कार्यकर्ताओं ने यूपी में तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया है। जश्न मनाने वालों में कस्बे के प्रमुख उद्यमी आदित्य मित्तल, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र धनगर, राकेश गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजा का रामपुर में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में जीत हाेनेे पर भाजपाइयों ने जश्न मनाते हुए मिठाई बांटते हुए जमकर आतिशबाजी छोड़ी। तीन राज्यों में जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर का माल्यार्पण कर खुशी जताई। जश्न मनाने वालों में सोमेंद्र सिंह राठौर, अर्जुन सिंह राठौर शामिल हैं।

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व प्रतिनिधि पंकज गुप्ता। स्रोत स्वयं

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व प्रतिनिधि पंकज गुप्ता। स्रोत स्वयं

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व प्रतिनिधि पंकज गुप्ता। स्रोत स्वयं

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व प्रतिनिधि पंकज गुप्ता। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed