फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP women workers burnt the effigy of the MP.

Etah News: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला जलाया

Mon, 11 May 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP women workers burnt the effigy of the MP.

विज्ञापन
एटा। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर गुस्साई महिलाओं ने सोमवार को पड़ोस के गांव वमनई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा के सांसद देवेश शाक्य का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। साथ ही सपा सांसद देवेश शाक्य पर क्षेत्र से लापता रहने का आरोप लगाते हुए उनके घर का पता बताने वाले को दस रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में संसद में मतदान करने को भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक अर्चना सक्सेना ने देश की सभी महिलाओं का अपमान बताया। ममता राजपूत ने कहा अधिनियम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में उनकी भागीदारी करना चाहते थे। उन्होंने कहा सांसद बनने के बाद से देवेश शाक्य के लापता रहने से संसदीय क्षेत्र की जनता परेशान है।
विज्ञापन

नीलम चौहान ने कहा सांसद देवेश शाक्य मूलरूप से औरैया जिले के निवासी हैं जिनका आवास इटावा में बताया जाता है। जिससे कोई काम होने पर लोग परेशान रहते हैं। मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा महिलाओं ने सांसद का पुतला दहन कर महिला सशक्तीकरण के मार्ग में बाधा पैदा करने वालों को चेतावनी है। प्रदर्शन में पूजा सोलंकी, मंजू वर्मा, सीमा देवी, राजकुमारी, रेखा वाल्मीकि, बिमला कश्यप, रीना वर्मा, रमा मिश्रा, कल्पना गुप्ता, गीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed