फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP will counter PDA with Constitution pride

Etah News: संविधान गौरव से पीडीए का मुकाबला करेगी भाजपा

Sat, 11 Jan 2025 01:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:20 PM IST
विज्ञापन
BJP will counter PDA with Constitution pride
एटा। लोकसभा चुनाव के दरम्यान कांग्रेस, सपा और सहयोगी दलों का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला व संविधान बचाओ नारा असरदार रहा था। भाजपा ने इसके मुकाबले लिए संविधान गौरव अभियान की रूपरेखा खींची है। अनुसूचित जाति वर्ग में बैठकें कर उन्हें पार्टी से जोड़ने और भाजपा में संविधान के महत्व की जानकारी देने का काम किया जाएगा। उधर, सपा ने भी पीडीए को और बल देने के लिए पीडीए पर चर्चा कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध और विशिष्ट लोगों की सूची तैयार की जाएगी। 11 से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति मोर्चा के माध्यम से हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठियां कराई जाएंगी। स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा। अनुसूचित जाति के छात्रावास में युवा मोर्चा के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। युवाओं को भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता बताई जाएगी।
विज्ञापन

25 जनवरी को वृहद कार्यक्रम के जरिए सभी बूथ और मंडलों पर कार्यकर्ता आमजन के साथ भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढेंगे और चर्चा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि विपक्ष ने संविधान को लेकर दुष्प्रचार किया है। संविधान गौरव अभियान के माध्यम से लोगों तक सच्चाई पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सपा अपने पीडीए फॉर्मूला को आगे बढ़ाकर मजबूत बनाने की तैयारी में है। इसके तहत पीडीए पर चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी से शुरू किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि लगभग एक महीने तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिले में हमारे 158 सेक्टर गठित हैं। प्रत्येक सेक्टर पर गोष्ठियां आयोजित कर हर वर्ग के लोगों को बुलाया जाएगा। उनके साथ पीडीए कि हिस्सेदारी और अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। जाति जनगणना, आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों भी भी गोष्ठी में बातचीत होगी।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed