फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP state government demonstration against

भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 29 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP state government demonstration against
भागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सापन सौंपा।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के गन्ना मूल्य अभी तक न देने वाले चीनी मिल के मालिकों के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार किसानों को मुआवजा देने में असफल रही है। जिसके चलते किसान कर्जदार बन गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लूट, बलात्कार, हत्याएं जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। पत्रकारों पर भी हमले हो रहे हैं। प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पूर्व मंत्री सूरजसिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह ने कहा कि पटियाली तहसील क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ से बड़ा नुकसान होता है, लेकिन प्रदेश की सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। भाजपाईयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को सौंपा। धरना प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर, डा. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, डा. अशोक ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री डा. नरेंद्र परमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
भाजपा के धरना प्रदर्शन में रमन गुप्ता, जगदीश भदौरिया, शिशुपाल सिंह राठौर, सुभाष गुप्ता, पवन गुप्ता नगर, रामनरेश चौहान, रवीश गुप्ता, मौनू राठौर, डा. बाबूराम राजपूत, राजमोहन गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, अनुज राठौर सभासद, हारून खां, मुनीश शाक्य, निर्दोश शाक्य, सुनील शाक्य, कृष्ण कुमार शाक्य, रामवीर राठौर, संजीव चौहान प्रधान, सुनील चौहान, भूरी देवी, गोपाल अग्रवाल, अनीता देवी, पप्पू कश्यप, राजू श्रीवास्तव, अमरसिंह सक्सैना, दीपकिशोर मिश्रा, कैप्टन ओमपाल ंसिह, योगेंद्र राठौर, कुंवरपाल शाक्य, मुकेश कुमार, विनोद, सुग्रीव, अरविंद कुमार, आकाश राठौर, लोकेश कुमार आदि भाजपाई व किसान मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed