फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP MLA came into limelight by taking injured to hospital

UP: ये हैं भाजपा के विधायक, घायल को ले पहुंचे अस्पताल...स्ट्रेचर को खुद मारा धक्का; ऐसे बचाई युवक की जान

Sat, 14 Dec 2024 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 01:32 PM IST
सार

भाजपा के एटा सदर से विधायक विपिन वर्मा डेविड ने रास्ते में घायल पड़े युवक की जान बचाई। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे घायल को स्ट्रेचर पर लिटाकर धक्का मार रहे हैं। ये तस्वीर वायरल हो रही है।  
 

विज्ञापन
BJP MLA came into limelight by taking injured to hospital
भाजपा विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में इन दिनों भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड चर्चाओं में हैं। दो दिन पहले जहां रोडवेज बस को धक्का लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब एक घायल को अस्पताल में पहुंचाकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन


सदर विधायक बृहस्पतिवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी नजर रेलवे रोड पर एक घायल युवक पर पड़ी जो सड़क पर खून में लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें लगी हुईं थीं। विधायक ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। इस दौरान खुद ही उसे स्ट्रेचर पर ले गए। घायल युवक की पहचान मुन्नू सोलंकी के बेटे के रूप में हुई जो पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि शादी समारोह से लौटते समय मैंने सड़क पर युवक को खून में लथपथ पड़ा देखा मौके पर पहले से मौजूद दो-तीन लोग एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। युवक की हालत बहुत गंभीर थी मैंने अपनी गाड़ी में उसे बैठाया और अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में डॉ. ने युवक का तत्काल इलाज शुरू कर दिया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed