फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP Mandal President will be decided by 22nd, then it is the turn of District President

Etah News: 22 तक तय होंगे भाजपा मंडल अध्यक्ष, फिर जिलाध्यक्ष की बारी

Tue, 17 Dec 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP Mandal President will be decided by 22nd, then it is the turn of District President
एटा। भाजपा मंडल अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर इनकी जांच के बाद घोषणा 22 दिसंबर तक हो जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद की बारी आएगी। जिले से 12 से अधिक दावेदार कतार में लगे हैं, जो लखनऊ तक के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 15 और 16 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई। दोनों दिन में कुल 22 मंडलों पर 136 लोगों ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की। जिला मुख्यालय पर इनके नामांकन एकत्रित कर प्रदेश मुख्यालय भेज दिए गए हैं। अब प्रदेश स्तर पर इन नामांकनों की समीक्षा और मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर मंडल अध्यक्ष तय किए जाएंगे। 19 से 21 दिसंबर तक समीक्षा कार्य चलेगा। संभवत: 22 दिसंबर को घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद प्रतिष्ठापूर्ण जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की बारी आएगी। हालांकि, अभी इसके लिए कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि 25 दिसंबर के बाद नामांकन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी यह भी तय नहीं है कि स्थानीय स्तर पर मतदान कराया जाएगा या प्रदेश स्तर पर ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, जिलाध्यक्ष बनने की होड़ में कई वरिष्ठ भाजपाइयों के साथ ही युवा पदाधिकारी व सदस्य भी कतार में हैं। नामांकन से पहले उन्होंने संगठन के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर दी है। लगातार लखनऊ के चक्कर लग रहे हैं, ताकि उनकी दावेदारी मजबूत हो सके। जिला चुनाव अधिकारी जमुना प्रसाद कुशवाह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 25 दिसंबर के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed