{"_id":"6176ad2d7621d64e1f4d22ff","slug":"bjp-government-has-strengthened-the-medical-system-minister-of-state-etah-news-agr5126287199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था को दी मजबूती: राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था को दी मजबूती: राज्यमंत्री
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह?
- फोटो : ETAH
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिद्धार्थनगर से एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में आए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती दी है। डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिले के लिए यह बड़ी सौगात है। अगले महीने से कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
सिरांव स्थित मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन के लेक्चर हॉल में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री सहित सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजूपत, सांसद राज्यसभा हरनाथ सिंह व डीएम अंकित अग्रवाल ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एटा के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है। वर्तमान सरकार ने शिलान्यास के बाद तय समय में लोकार्पण निर्धारित समयावधि में करके दिखाया है।
एटा के साथ-साथ आठ अन्य जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया गया है। राज्यसभा सांसद ने कहा पहले की सरकारें अपने लिए कार्य करती थीं। 2014 के बाद से देश में बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। एटा सांसद ने कहा कि 2022 में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। फर्रुखाबाद सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह करके दिखाया है। सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सबसे बड़ा योगदान गांधी स्मारक संस्था का रहा है। जिसने निर्माण के लिए भूमि दान में दी।
विज्ञापन
अखिलेेश पर टिप्पणी, ट्विटर पर रहते हैं सक्रिय
चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कुछ लोग कोरोना काल में घरों से बाहर नहीं निकले, वह ट्विटर पर ही सक्रिय दिखाई दिए। उन्हें जनता का दुख क्या मालूम। अखिलेश के गोरखपुर संबंधी एक ट्वीट पर कहा कि उनके आंकड़े गलत होते हैं।
यह रहे मौजूद
मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के दौरान अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी, प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता, सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी, एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, सीओ राज कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक, ब्लॉक प्रमुख रवी वर्मा, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।