{"_id":"6a74d2d7187b41ed0f064bbe","slug":"bjp-formulates-strategy-for-tiranga-yatra-and-mann-ki-baat-programs-etah-news-c-163-1-eta1002-154615-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तिरंगा यात्रा व मन की बात कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तिरंगा यात्रा व मन की बात कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
Fri, 07 Aug 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
एटा। भाजपा की अलीगंज विधानसभा अंतर्गत धुमरी मंडल की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक कार्ययोजना तैयार की गई।
मुख्य अतिथि जिला मंत्री व मंडल प्रभारी विनीत भारद्वाज रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में विशेष रूप से 11 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और इसे सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। इसके अलावा पार्टी के डीएलपी कार्यक्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व आमजन की सहभागिता कर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जाए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कमलेश गुप्ता, रामेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश वर्मा, सचिन मिश्रा, रत्नेश पांडे सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।