फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike riding youth dies in road accident

Etah News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 20 Jan 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव रफतनगर सैंथरा के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। परिजन ने काॅल किया लेकिन फोन नहीं उठा। बेटा तलाश करने निकला तो सड़क पर शव पड़ा मिला। वहीं अन्य हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन



निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली निवासी विनोद कुमार यादव (45) की सड़क हादसे में मौत हुई है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात कस्बा निधौली कलां से बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घर पहुंचने में देरी होने पर परिजन ने फोन लगाया गया तो कॉल नहीं उठा था। पत्र गिरीश कुमार ने बताया कि मां ने शाम करीब 7.30 बजे पिता को काॅल किया तो पिता ने बताया कि कुछ ही समय में आ रहे हैं। काफी इंतजार करने के बाद भी पिता नहीं आए। बाद में कॉल नहीं उठा। पता लगाने के लिए दूसरी बाइक से चाचा रवीश कुमार के साथ गया। सड़क पर ही बाइक के पास पिता पड़े मिले। इनको निधौली कलां सीएचसी लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि परिजन किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है, जांच कराई जा रही है। वहीं अन्य हादसों में होतीलाल निवासी नगला बरी थाना रिजोर और वीरी सिंह निवासी गांव हिम्मतपुर नासिरपुर कोतवाली देहात को घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed