फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike riders going to play cricket collide with car, three injured

Etah News: क्रिकेट खेलने जा रहे बाइक सवारों की कार से टक्कर, तीन घायल

Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike riders going to play cricket collide with car, three injured
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलने जा रहे बाइक सवार तीन युवक कार की चपेट में आकर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद इनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पोरा निवासी बबलू, पायदापुर निवासी मुरारी और गाजियाबाद निवासी जॉनी एक ही बाइक पर सवार थे। जो जलेसर क्षेत्र के गांव खोड़ा में क्रिकेट मैच खेलने जा रहे थे। पटना पक्षी विहार के पास सामने से आ रही कार का टायर फट गया। जिसके चलते यह बेकाबू होकर बाइक से टकरा गई। बबलू, जॉनी और मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेस की मदद से इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा सोनू व सोमेश निवासी पड़रिया थाना किशनी जिला मैनपुरी और जावेद भी सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed