फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle, friend injured

Etah News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

Mon, 17 Mar 2025 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Mar 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle, friend injured
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में अमांपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। साथ बैठा हुआ दोस्त घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव मलपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी निवासी योगेश कुमार ने बताया कि छोटा भाई गौरव (23) नोएडा में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। होली के पर्व पर घर आया था, यहां से रविवार की देर रात बाइक से मित्र सुरजीत कुमार निवासी नगला विचित्र को साथ लेकर जा रहा था। एटा से अमांपुर मार्ग पर जाते समय ओनघाट खारजा नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुरजीत की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है। योगेश ने बताया कि पिछले लगभग 4 वर्ष से गौरव नोएडा में नौकरी कर रहा था। 1 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था और दो माह का एक बेटा है। मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed