{"_id":"58c443304f1c1b8322dc8363","slug":"bike-rider-death-due-to-tractor-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
amar ujala
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम तरसी के निकट शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथ रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना कादर चौक के ग्राम सिसौरा निवासी थान सिंह (26) पुत्र बनवारी सिंह यादव शनिवार को भारत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मन के साथ गंजडुंडवारा गया था। लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक ग्राम तरसी निकट पहुंची। तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे थान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भारत सिंह घायल हो गया। हादसा हुआ देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने हादसे की खबर परिवारीजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। वहीं घायल भारत सिंह को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।