फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike of youth missing for two days found in Akrabad, Bombayfor the attention of the surrounding

Etah News: दो दिन से लापता युवक की अकराबाद बंबे में मिली बाइक

Sun, 28 Jan 2024 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jan 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bike of youth missing for two days found in Akrabad, Bombayfor the attention of the surrounding
जलेसर(एटा)। कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती हथौड़ा निवासी युवक दो दिन से लापता है। रविवार की सुबह उसकी बाइक क्षेत्र के गांव अकराबाद के बंबा में मिली। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए युवती के माता-पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि आरोपी परिवार के सभी लोग फरार हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी असलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कस्बे की एक युवती के पिता ने शनिवार को पुत्र सोहिल को फोन करके घर पर बुलाया। वहां से सोहिल ने बताया कि युवती के पिता ने उसको एक कमरे में बंद कर लिया है। इसका वीडियो व कुछ फोटो भी भेजे। बंदूक दिखाकर धमकाने की बात भी कही। जब सोहिल दोपहर तक वापस नहीं आया तो कोतवाली में सूचना दी तथा वीडियो व फोटो भी दिए, लेकिन कोतवाली पुलिस ने कोई भी सक्रियता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रियता दिखाती तो युवक का पता लगाया जा सकता था। रविवार को बाइक मिलने के बाद असलम की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता और मां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पड़ताल के लिए जब उनके घर पहुंची तो वहां ताला पड़ा मिला। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लापता युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आ रहा नाम
पूरे मामले में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य का भी नाम आ रहा है। असलम का साफ कहना है कि इन लोगों ने घर बुलाकर मेरे पुत्र की हत्या की है। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य का हाथ है। जब मैं शनिवार को उसके पास गया था तो उसने कहा था कि सोहिल मेरे पास है और शाम तक उसे घर भेज देंगे। फिर बार-बार टालमटोल करता रहा।

----------
युवती के परिजन ने गाली-गलौज कर भगाया
असलम ने बताया कि पुत्र के न लौटने पर और मैसेज व वीडियो देखकर हम लोग शनिवार को ही युवती के घर गए, लेकिन वहां उसके माता-पिता ने साफ कह दिया कि सोहिल वहां नहीं आया है। गाली-गलौज कर हम लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed