फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike collides with cattle; father and son injured

Etah News: गोवंश से टकराई बाइक पिता-पुत्र घायल

Mon, 16 Dec 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle; father and son injured
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में शनिवार की देर रात बाइक गोवंश से टकरा गई। बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित 5 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना निधैाली कलां के गांव कासिमपुर छितौली निवासी मनवीर ने बताया कि वह अपने पुत्र संतोष के साथ शाम को किसी काम से कस्बे में आए थे। यहां से लौटते समय देर रात गांव से थोड़ा पहले ही बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गया।
विज्ञापन

चपेट में आने से हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लालपुर निवासी राघवेंद्र अपने दोस्त कुनाल निवासी कैलाशपुरी के साथ काम से जा रहा था। तभी निधौली मार्ग पर कार के सामने अचानक से गाय आ गई और हादसा हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां इनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा कुंती देवी अपने पुत्र राजू के साथ बाजार करने आई थी।

लौटते समय कोतवाली देहात क्षेत्र में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें कुंती देवी घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सामुद्दीन निवासी सहावर जिला कासगंज और एक अज्ञात व्यक्ति हादसों में घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed