{"_id":"5724e9db4f1c1bc73ea920da","slug":"bijalee-ghar-par-phaalt-aath-ghante-thap-rahee-aapoorti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर फाल्ट, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर फाल्ट, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली न आने के कारण हुई पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पारा चढ़ने के साथ ही बिजलीघर पर फाल्ट बढ़ गए हैं। ओवरलोड से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। शनिवार को रेलवे रोड बिजलीघर पर फाल्ट के बाद गुल हुई बिजली से आधा शहर अंधेरे में डूब गया। सुबह सात बजे गुल हुई बिजली आपूर्ति दोपहर तीन बजे सुचारु हो सकी। बिजली न मिलने से पानी का संकट भी गहरा गया।
चढ़ते पारे के साथ विद्युत आपूर्ति धोखा दे रही है। जर्जर उपकरण दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को विद्युत अव्यवस्थाओं से त्राहि-त्राहि कर उपभोक्ताओं के लिए शनिवार का दिन और भी बुरा रहा। सुबह ही गुल हुई बिजली ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। मालगोदाम रोड पर लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का तार टूटकर गिर गया। इससे बिजलीघर में लगे दस एमबीए के ट्रांसफार्मर में इनकमिंग फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने बताया कि बिजलीघर की खराब ओसीबी के चलते यहां डायरेक्ट आपूर्ति दी जा रही है। इसके चलते छोटे फाल्ट पर भी ट्रिपिंग होने के बजाय बड़ा नुकसान हो जाता है। इसके चलते बिजलीघर के चारों फीडर की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।
अधिकांश घरों में पानी की किल्लत दिखाई दी। शहर के शांती नगर, नगला पोता, इस्लाम नगर, दिनेश नगर, संतोष नगर, वेग नगर, श्रंगार नगर, अरुणा नगर, सिंधी कालोनी, जीटी रोड, चित्रगुप्त कालोनी, निधौली रोड, नारायन नगर, आगरा रोड आदि की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
चरमरा रही विद्युत आपूर्ति से दिनचर्या प्रभावित है। घरों में कामकाज तो दूर पेयजल संकट भी गहरा रहा है। बच्चे एवं नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ी है।
नेमवती वार्ष्णेय, गृहणी, इंद्रपुरी, एटा
गर्मी के साथ ही विद्युत अव्यवस्थाएं भी चरम पर आ गई हैं। दो दिनों से चरमराई आपूर्ति से जहां घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं कारोबार भी चौपट हो रहे हैं।
अतुल राठी, जिलाध्यक्ष युवा व्यापार मंडल, एटा
पुरानी ओसीबी को बदलवाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही इसे बदलवा दिया जाएगा। शहर में 514 ट्रांसफार्मर लगे हैं। ओवरलोडिंग की समस्या घनी आबादी क्षेत्र में लगे कुछ ट्रांसफार्मर पर बढ़ गई है। इसका कारण बढ़ी मांग के साथ ही चढ़ता पारा भी है।
जीसी भास्कर, उपखंड अधिकारी शहरी खंड एटा