फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Big hole on rode due to rainning

बारिश ने दिखा दिया सड़कों का हाल

Fri, 10 Jul 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 10 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Big hole on rode due to rainning
बारिश शुरू होने के साथ ही शहर की सड़कें भी उखड़ना शुरू हो गई हैं। शहर में रेलवे रोड पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। यहां दुुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। इसके अलावा जीटी रोड पर भी जगह-जगह गड्ढों ने निकलना दूभर कर दिया है। जीटी रोड पर हुए गड्ढे वाहनों की रफ्तार भी थाम रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून की जोरदार बरसात के साथ शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। संबंधित विभाग द्वारा इन पर हाल ही में लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन शहर में जलभराव की समस्या ने सड़कों को भी बदहाल कर दिया है। रेलवे रोड पर जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। रेलवे रोड, अरुणा नगर, शांती नगर, इंद्रपुरी जैसे वीआईपी इलाकों को जोड़ती है। जहां सांसद, पूर्व विधायक और बड़े उद्योगपतियों के आवास हैं। इसके अलावा इसी रोड पर कई अच्छे पब्लिक स्कूल भी हैं। लेकिन बदहाली किसी को नहीं दिख रही। इससे इनके विकास के दावों की पोल भी खुल रही है।  
विज्ञापन

जीटी रोड के फोरलेन में बदलने से इसकी नेशनल हाईवे समय-समय पर मरम्मत करा रहा है, लेकिन हर बरसात में विभाग को करोड़ों रुपये की चपत लग जाती है। विभाग द्वारा हाल ही में पेच मेकिंग का काम हुआ था, जो अब पूरी तरह से खराब हो चुका है। इसके अलावा ठंडी सड़क, आगरा रोड आदि भी खराब हो गई है। संबंधित विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात के बाद इनकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed