{"_id":"6425da7f5a3d2f67e40320a6","slug":"bharat-kesari-umesh-won-the-last-wrestling-match-with-ravi-pahalwan-etah-news-c-25-1-108622-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रवि पहलवान से भारत केसरी उमेश ने जीती आखिरी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रवि पहलवान से भारत केसरी उमेश ने जीती आखिरी कुश्ती
Fri, 31 Mar 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
अवागढ़।
अवागढ़। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव लालपुर में नवमी मेला पर श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा विशाल दंगल का आयोजन कराया गया। इसमें कई जिलों और प्रदेश के पहलवानों ने दावपेच दिखा लोगों को रोमांचित किया। आखिरी कुश्ती रवि राठी पहलवान को हराकर भारत केसरी उमेश पहलवान ने जीती।
उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह और आगरा मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज ने किया। मुख्य अतिथि को आयोजक भीषमपाल सिंह और समिति के संयोजक सूर्यप्रताप सिंह सूरज ने हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। जिनके कुश्ती मुकाबले दोपहर बाद 3 बजे से शुरू हुए, जो शाम 7.30 बजे तक चलते रहे।
आखिरी कुश्ती एशिया गोल्ड मेडलिस्ट रवि राठी और हरियाणवी नीलू अखाड़ा झज्जर के पहलवान भारत केसरी उमेश पहलवान के बीच हुई। इस कुश्ती पर 201000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। उम्दा खेल का प्रदर्शन कर उमेश पहलवान ने इस कुश्ती को अपने नाम किया। राष्ट्र ऋषि विश्व बंधु महाराज ने विजेता, उपविजेता पहवानों को पुरस्कार प्रदान किए। टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, डीसीबी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह पप्पू, ओमप्रताप सिंह सोनू, प्रवेन्द्र सिंह पम्मी, पूर्व चेयरमैन राजन सिंह चौहान, राहुल प्रताप सिंह, भाकियू (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।