{"_id":"68fa6fd6024f3a18c6088f22","slug":"bhai-dooj-sisters-are-worried-as-they-wait-from-morning-till-evening-etah-news-c-163-1-eta1002-140903-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज : इंतजार करते सुबह से हुई शाम, बहनें परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज : इंतजार करते सुबह से हुई शाम, बहनें परेशान
Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
शहर के बाबूगंज बाजार के सामने जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
एटा। भाई दूज पर बृहस्पतिवार को शहर से लेकर देहात और कस्बों तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम तक रेंगते वाहनों के कारण लोगों को चार से पांच घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। इससे बहनों को परेशानी उठानी पड़ी।
भाई दूज के कारण बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। लोग उपहार, मिठाई और पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे। इस दौरान जीटी रोड, आगरा रोड, अलीगंज चुंगी, माया पैलेस, बस स्टैंड और हाथी गेट के सामने यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सुबह 10 बजे रेलवे ओवरब्रिज से लेकर अलीगंज चुंगी तक वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं। कई जगह जाम इतना भीषण था कि दोपहिया वाहन चालकों को किनारे से निकलने तक की जगह नहीं मिल सकी। वाहन तकरीबन चार घंटे तक फंसे रहे।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी जगह-जगह वाहनों को हटाने, रूट डायवर्ट कराने और पैदल चलने वालों को किनारे कराने का प्रयास करते रहे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से दोपहर तक हालात नियंत्रित नहीं हो सके। यात्रियों को जाम के कारण पैदल चलकर निकलना पड़ा। भाई दूज के माैके पर बाजारों में रौनक तो खूब रही लेकिन भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के कारण त्योहार की खुशी कई लोगों के लिए परेशानी में बदल गई।
विज्ञापन
त्योहारों पर लोगों का उत्साह स्वाभाविक है लेकिन अव्यवस्थित पार्किंग व एक साथ भीड़ उमड़ने से जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। - अनिल कुमार, यातायात प्रभारी