फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beware... poisoners are roaming buses and settlements.

Etah News: सावधान... बसों और बस्तियों में घूम रहे जहरखुरान

Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Beware... poisoners are roaming buses and settlements.
मेडिकल कॉलेज में भर्ती उफरा। साथ में बैठी मां। संवाद
एटा। रोडवेज बसों में जहर खुरानी के मामले अचानक बढ़ गए हैं। यात्रियों से दोस्ती कर जहरखुरान उन्हें लूट रहे हैं। यही नहीं गली-मोहल्लों में भी जहर खुरान घूम रहे हैं। शनिवार को सकीट में महिला ने नाना की दुकान पर बैठी बच्ची को जहरखुरानी का शिकार बना लिया। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर गल्ले में रखी नकदी और सामान महिला उठा ले गई। जहरखुरानी का शिकार तीनों लोगों को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन




सभासद की बेटी को मिठाई खिलाकर किया बेहोश, पैसे ले गई महिला
सकीट के मोहल्ला काजी निवासी मेहरुनिशां सभासद हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी उफरा नाना के पास गई थी। मोहल्ला सवालात अड्डा पर नाना का गुटखा, बीड़ी आदि का खोखा है। वकील अंसारी के मुताबिक शुक्रवार को करीब दो बजे उफरा खोखे पर बैठी थी। नाना नमाज पढ़ने चले गए। इसी बीच कोई महिला आई वह बच्ची से बातें करने लगी। महिला ने उसे बहला फुसलाकर मिठाई खाने को दी। इसके कुछ देर बाद बच्ची बेहोश हो गई। बच्ची को बेहोश देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। से शनिवार की शाम तक उसे होश नहीं आया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन






रोडवेज बस में मिला बेहोश
शनिवार की दिल्ली से एटा की ओर आ रही रोडवेज बस में एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। वह बेहोशी हालत में मिला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज लाने वाले सहयात्री उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक पर दादरी से भोगांव की टिकट है। सुबह करीब छह बजे मलावन के पास बस में उस को बेहोश में परिचालक ने देखा। मलावन से उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसे होश नहीं आया है। उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अलीगंज रोड पर बेहोशी की हालत में मिला युवक
शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अलीगंज रोड स्थित पंवास गांव के बाहर एक युवक बेहोशी हालत में मिला। गांव के ही मोहम्मद अशफाक ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह आटा चक्की पर पहुंचे। चक्की से करीब 20 मीटर आगे सड़क किनारे युवक बेहोशी की हालत में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की चेकिंग में उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर उसका नाम रतन वाल्मीकि (50) निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल लिखा था। वहीं जेब से एक रोडवेज बस की टिकट मिली। टिकट से पता चला कि वह लखनऊ के आलमबाग से एटा के लिए बैठा था। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed