{"_id":"6484b5de50a8927e0b071aa6","slug":"become-a-great-donor-by-donating-blood-you-will-also-be-healthy-etah-news-c-163-1-sagr1019-714-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रक्तदान कर बनें महादानी, आप भी रहेंगे स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रक्तदान कर बनें महादानी, आप भी रहेंगे स्वस्थ
Sat, 10 Jun 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। रक्तदान कर आप महादानी बन सकते हैं। जहां एक तरफ आप इससे आप किसी की जान बचा सकते हैं। वहीं अपने शरीर को भी कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक रक्तदान से ब्लड प्रेशर और वजन दोनों नियंत्रित रहते हैं। वहीं हृदय से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।14 जून को विश्व रक्तदान शिविर है। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन व एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इससे दिल की सेहत में सुधार होता है और वजन नियंत्रित रहता है। कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है।
रक्तदाता एक यूनिट रक्त का दान करके किसी की जान बचा सकता है और अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकता है। चिकित्सक चेतन चौहान ने बताया कि रक्तदान से शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती है। इससे कुछ खास तरह के कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है। वहीं दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। खून में ज्यादा आयरन होने से दिल की सेहत पर असर पड़ता है।
यह हैं रक्तदान के फायदे
-शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
-रक्तदान से पहले जांच में शरीर की स्थिति पता चलती है।
-रक्तदान के बाद होने वाली खून की जांच में एचआईवी, हेपेटाइटिस, टाइफाइड, मलेरिया का पता चलता है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही रक्त का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
रक्तदान के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
14 जून को रक्तदान कर आप भी महादानी बन सकते हैं। आप इन नंबरों पर 9410413300, 7053516037, 9412617248, 8218308793 संपर्क कर अपना पंजीकरण कराएं और रक्तदान कर महादानी बनें।