फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beaver farmers stopped planting on the Barrage

किसानों ने रुकवाया बेवर बैराज पर पौधरोपण

Mon, 19 Oct 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 19 Oct 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Beaver farmers stopped planting on the Barrage
 काली नदी के बेवर बैराज पर 1.65 लाख पौधरोपण सिंचाई विभाग के लिए गले की हड्डी बना हुआ है। सोमवार को आई टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। सैकड़ों महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने। इसके बाद एडीएम बाल मयंक मिश्रा एएसपी राधे मोहन भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। समस्या निस्तारण की जिम्मेदारी सहावर के एसडीएम को सौंपी।
विज्ञापन

करीब तीन दशक पहले बेवर वैराज का निर्माण किया गया। निर्माण के लिए 165 एकड़ भूमि किसानों की अधिग्रहित की गई थी। जिसमें कासगंज-एटा के किसान थे। शासन ने इस इलाके में पौधरोपण करने के लिए सिंचाई विभाग को 1.65 लाख पौधों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए पैसा भी दिया गया है। सिंचाई विभाग के बेवर बैराज पर पौधरोपण शुरू करते ही विरोध होने लगा। किसान भड़क गए, बोले कुछ किसानों की भूमि पर पौधे लगाए जा रहे हैं, इससे जंगल तैयार होने से ग्रामीण आबादी को खतरा हो जाएगा। इसलिए पौधे नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एमयू खान, एसडीएम नागेंद्र नाथ और अन्य राजस्व अधिकारियों ने मौके पर समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। सूचना पर एडीएम, एएसपी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पौधरोपण कार्यक्रम टाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed