{"_id":"683b51ffc27460ecf10163db","slug":"beauty-parlor-owner-kidnapped-and-gang-raped-in-agra-etah-news-c-163-1-eta1001-134289-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ब्यूटी पार्लर संचालिका को अगवा कर आगरा में सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ब्यूटी पार्लर संचालिका को अगवा कर आगरा में सामूहिक दुष्कर्म
Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
एटा। ब्यूटी पार्लर संचालिका को अगवा कर आगरा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और नकदी, मोबाइल फोन व जरूरी कागजात भी छीन लिए। पीड़िता ने जलेसर थाने में 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर संचालिका है। उसका पति किसी अन्य महिला के साथ गुरुग्राम में रहता है। इस वजह से वह मायके में रह रही है। एक व्यक्ति जरूरत पर उसकी आर्थिक मदद कर देता है। इससे उसका भाई भानू यादव उससे नाराज रहता है।
आरोप के मुताबिक, बीते 21 मई को कस्बा के निधौली चौराहे के पास जब वह एक दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रही थी तभी भानू यादव, चित्रांश और हरिनंदन ने उसे रोक लिया। लाठी-डंडे के साथ सभी के हाथ में बंदूक थी। आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और गाड़ी में डालकर अपने घर ले गए। घर ले जाकर उसे आंगन में पटककर दरवाजा बंद दिया और निर्वस्त्र कर पीटने लगे। आरोपियों के साथ राजकुमारी और ओमा देवी भी शामिल हो गईं।
विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने महिला के सिर व भौंह के बाल काट दिए। आंगन में निर्वस्त्र कर घुमाया और बाहर भी ऐसा करने की कोशिश की। चिल्लाने पर एक गाड़ी में डालकर आगरा के दयालबाग के पास कहीं ले गए। हरिनंदन, चित्रांश और भानू यादव ने 4 अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर जंजीर से बांधकर 24 मई तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
25 मई की रात के लगभग 2 बजे किसी तरह से छूटकर दयालबाग पुलिस चौकी पर पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची मगर अत्यधिक भय की वजह से आरोपियों के मकान नहीं पहचान सकी। पुलिसकर्मियों ने 300 रुपये देकर उसे घर भेज दिया।
आरोप है कि आरोपियों ने दो मोबाइल फोन, 5000 रुपये, चांदी की बिछिया और आधार व पैन कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए और धमकी दी कि जलेसर में दिखाई दी तो काटकर हजारा नहर में फेंक देंगे।
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।