फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beaten and thrown out of house for not giving bike as dowry

Etah News: दहेज में बाइक न देने पर पीटकर घर से निकाला

Sat, 12 Oct 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Beaten and thrown out of house for not giving bike as dowry
एटा। थाना निधौली कलां में लटूरी निवासी गुढा ने दामाद आमिर निवासी बालूखेड़ा जिला अलीगढ़ सहित 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में बाइक न देने पर पुत्री को पीटा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

लटूरी ने बताया कि पुत्री अफरोज का निकाह 15 नवंबर 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार आमिर निवासी बालूखेड़ा के साथ किया था। दामाद आमिर, समधी आमीन उर्फ कल्लन, समधन फूलबानो, दामाद का भाई सलमान, देवरानी मोमिना, ननद समीना व ननदोई दिलशाद दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं हैं। दहेज में बाइक की मांग कर रहे हैं। 17 अगस्त 2023 को बेटी ने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसके एक वर्ष बाद 11 अगस्त 2024 को इन लोगों ने मेरी पुत्री को पीटते हुए घर से निकाल दिया और मात्र पहने हुए कपड़ों में मायके छोड़ गए। कहा कि जब तक बाइक नहीं दोगे, हम इसको घर में नहीं रखेंगे। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed